गोरक्षनगरी के 11 स्थानीय निकाय भी बनेंगे कचरा मुक्त

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - फोटो कैप्शन : सुथनी में निर्माणाधीन एनटीपीसी के साथ पीपीपी मोड पर 500 टन प्रतिदिन

गोरक्षनगरी के 11 स्थानीय निकाय भी बनेंगे कचरा मुक्त

गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता गोरखपुर के सुथनी गांव में 40 एकड़ में विकसित किए जा रहे देश के पहले इंटीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट सिटी-कम-लर्निंग सेंटर के जरिए नगर निगम क्षेत्र ही नहीं बल्कि आसपास के 11 स्थानीय निकाय (नगर पंचायतों) को भी कचरा मुक्त किया जाएगा।750 टन प्रतिदिन क्षमता के एनटीपीसी प्लांट के संचालन के लिए नगर निगम आसपास की 11 नगर पंचायतों से हर दिन 267 टन कचरा खरीदेगा। इसके लिए इन नगर पंचायतों के साथ एमओयू होगा। नगर पंचायते स्वयं सुथनी प्लांट में कचरा पहुंचाएगी। नगर निगम कचरा के बदले उन्हें प्रति टन 400-500 रुपये भुगतान करेगा। 2024 की आबादी के हिसाब से नगर निगम और 11 नगर पंचायतें मिलकर हर दिन 582 टन म्यूनिसिपल वेस्ट करती हैं जिसके प्रसंस्करण से 233 टन आरडीएफ (ईधन) मिलेगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।