मनाया गया पीपीए का दसवां स्थापना दिवस

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन ऑफ इंडिया का 10वां स्थापना दिवस कौड़ीराम में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय संयोजक जय प्रकाश गुप्ता और सह संयोजक महेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा केक काटकर की गई। इस दौरान पत्रकारों के हितों की रक्षा के संकल्प को दोहराया गया।

मनाया गया पीपीए का दसवां स्थापना दिवस

कौड़ीराम, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन ऑफ इंडिया का दसवां स्थापना दिवस गुरुवार को पूरे हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कौड़ीराम के बलुआ स्थित संगठन के केंद्रीय कार्यालय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के राष्ट्रीय संयोजक एडवोकेट जय प्रकाश गुप्ता तथा राष्ट्रीय सह संयोजक महेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा केक काटकर की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने संगठन की निरंतर प्रगति एवं पत्रकार हितों की रक्षा के संकल्प को दोहराया। राष्ट्रीय संयोजक जय प्रकाश गुप्ता ने कहा कि संगठन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ पत्रकारों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है।

कार्यक्रम में अनिल कुमार गौतम, संजय जायसवाल, अभिमन्यु राय, विनोद गुप्ता, साधु यादव, अमन वर्मा, अनिल कुमार राय, आलोक दूबे, अरुण कुमार गुप्ता एवं कृपाशंकर राय सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।