ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुर4 लाख के आभूषण व 6 लाख नकदी सहित 10 लाख की चोरी

4 लाख के आभूषण व 6 लाख नकदी सहित 10 लाख की चोरी

कुसम्ही बाजार। हिन्दुस्तान संवाद कैंट क्षेत्र के रानीडीहा धोबी टोला स्थित पीएसी जवान...

4 लाख के आभूषण व 6 लाख नकदी सहित 10 लाख की चोरी
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरSun, 27 Nov 2022 02:50 AM
ऐप पर पढ़ें

कुसम्ही बाजार। हिन्दुस्तान संवाद

कैंट क्षेत्र के रानीडीहा धोबी टोला स्थित पीएसी जवान के परिवारीजनों ने मकान में ताला बंदकर शादी में गए थे। वह छह घंटे बाद घर लौटे तो इस बीच चोरों ने उनके घर में चोरी कर लिया था। मकान के पीछे से घुसे चोरों ने चार लाख के आभूषण व छह लाख नकदी सहित दस लाख का सामान उड़ा ले गए। घर में लड़के एवं लड़की की शादी की तैयारी चल रही थी। घटना के सम्बन्ध में पीड़ित परिवार ने कैंट पुलिस को तहरीर देकर बरामदगी की गुहार लगाई है।

डिभिया धोबी टोला निवासी रामकोमल पासवान पीएसी में कार्यरत हैं। घर पर पत्नी शोभा व दो पुत्र एक बेटी तथा पुत्रवधू रानीडिहा रामपुर मार्ग स्थित गुरु गोवलकर स्कूल के पास बने मकान पर रहते हैं। शुक्रवार की शाम 6.30 बजे पूरा परिवार मकान में ताला बंद कर शादी में शामिल होने गगहा क्षेत्र के ग्राम सिहोंड़वा व सिकरीगंज चला गया तथा 12.45 पर वापस लौटे। घर लौटने पर परिजनों ने पाया कि आगे का दरवाजा बंद है। पीछे जाने पर देखा तो लोहे के फाटक का ताला टूटा हुआ है। अंदर कमरे में जाने पर अंदर का नजारा देख पूरा परिवार स्तब्ध रह गया। आलमारी तीन बक्से व एक लाकर तोड़ दिया गया था तथा आभूषण व नकदी गायब थे तथा सारा सामान बिखरा पड़ा था।

उन्होंने तत्काल कैंट तथा प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय चौकी पुलिस के साथ 112 डायल को फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना पर चौकी इंचार्ज अंजनी कुमार यादव मय फोर्स मौके पर पहुंचे तथा छानबीन की। सुबह फोरेंसिक टीम व डाग स्क्वॉयड को भी बुला लिया गया। घटना के संबंध में पीड़िता शोभा देवी व बड़े पुत्र आदित्य ने बताया कि घर पर छोटे भाई व बहन की शादी थी जिसकी तैयारी चल रही थी।

सीसी टीवी कैमरा खंगालने में जुटी पुलिस

चौकी इंचार्ज प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अंजनी कुमार यादव ने बताया कि आसपास लगे सीसी टीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फुटेज में एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार देखे गए हैं जो शक के दायरे में हैं। आवश्यक छानबीन व जांच की जा रही है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें