ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरबैंक से रुपये निकाल लौट रही थी घर, सड़क हादसे में चली गई जान

बैंक से रुपये निकाल लौट रही थी घर, सड़क हादसे में चली गई जान

देवरिया के रामपुर कारखाना के डुमरी चौराहे पर अनियंत्रित बोलेरो ने एक महिला को रौंद दिया। महिला बैंक से पैसा निकाल कर घर जा रही थी। इसके अलावा अनियंत्रित बोलेरो ने दो बाइक सवार को भी ठोकर मार दिया।...

बैंक से रुपये निकाल लौट रही थी घर, सड़क हादसे में चली गई जान
हिन्दुस्तान टीम,देवरियाThu, 31 Aug 2017 04:35 PM
ऐप पर पढ़ें

देवरिया के रामपुर कारखाना के डुमरी चौराहे पर अनियंत्रित बोलेरो ने एक महिला को रौंद दिया। महिला बैंक से पैसा निकाल कर घर जा रही थी। इसके अलावा अनियंत्रित बोलेरो ने दो बाइक सवार को भी ठोकर मार दिया। उनकी भी हालत गम्भीर बनी हुई है।
     रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के मजरठिया गांव निवासी दुर्गावती देवी पत्नी कन्हैया राजभर गुरुवार को बैंक से पैसा निकालने डुमरी चौराहा स्थित एक बैंक पर गई थी। वह पैसाा निकालकर घर वापस जा रही थी। इस दौरान देवरिया से कसया जा रहे तेज रफ्तार बोलेरो ने  उनको रौंद दिया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भागने लगा। इस दौरान उसने गौरीबाजार थाना क्षेत्र के सोहसा गांव निवासी हरेन्द्र राय और गुलरिहा निवासी महेश विश्वकर्मा के बाइक में ठोकर मार दिया। इससे दोनों गम्भीर रुप से घायल हो गए। दोनों बाइक सवार डुमरी बैंक पर कर्जमाफी के बारे में जानकारी लेने गए थे। तीनों को आस पास के लोगों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दुर्गावती की मौत हो गई, जबकि दोनों घायलों का इलाज चल रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें