ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुर VIDEO: महिला की चेन छीनते सीसीटीवी में कैद हुए बाइक सवार

 VIDEO: महिला की चेन छीनते सीसीटीवी में कैद हुए बाइक सवार

जिले के बदमाश किस कदर बेखौफ हो गए हैं, इसका अंदाजा सीसीटीवी में कैद वारदात की फुटेज से सहज ही लगाया जा सकता है। सरेआम शहर के सबसे पॉस कॉलोनी से महिला के गले का चेन और मंगलसूत्र छीन फरार हो जाते...

 VIDEO: महिला की चेन छीनते सीसीटीवी में कैद हुए बाइक सवार
कार्यालय संवाददाता,संतकबीरनगरFri, 23 Jun 2017 06:21 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले के बदमाश किस कदर बेखौफ हो गए हैं, इसका अंदाजा सीसीटीवी में कैद वारदात की फुटेज से सहज ही लगाया जा सकता है। सरेआम शहर के सबसे पॉस कॉलोनी से महिला के गले का चेन और मंगलसूत्र छीन फरार हो जाते हैं। गुरुवार की रात को  ऐसी ही वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कोतवाली खलीलाबाद के नेहरू चौक से आदर्श होटल की तरफ जाने वाली सड़क पर गुरुवार की रात बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के गले से चेन और मंगलसूत्र छीन लिया और फरार हो गए। यह वारदात आदर्श होटल के सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाल कर जांच शुरू कर दिया है। पीड़ित आशा देवी ने बताया कि वह अपने मायके में आई है। गुरुवार की रात अपने भाई के घर से खाना खाकर माता पिता के पास रोज की तरह सोने जा रही थी। इससे पहले दो युवक आए और गले से चेन व मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए।     
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें