गोरखपुर को मिलेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी आज करेंगे शिलान्यास

Pawan Kumar Sharma वार्ता, लखनऊ
Follow us on Google News
share

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भूमि पूजन और शिलान्यास करेंगे। लगभग 393 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस स्टेडियम के शिलान्यास समारोह में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी तथा प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव भी मौजूद रहेंगे।

गोरखपुर को मिलेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी आज करेंगे शिलान्यास

UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 16 मई का दिन खेल अवस्थापना के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में दर्ज होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भूमि पूजन और शिलान्यास करेंगे। लगभग 393 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास समारोह में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी तथा प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव भी मौजूद रहेंगे। सूत्रों के अनुसार गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में शामिल है।

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद प्रशासन द्वारा ताल नदोर क्षेत्र में उपलब्ध कराई गई भूमि पर 24 दिसंबर 2025 से निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया था। सरकार द्वारा जारी परियोजना लागत की पहली किश्त 63.39 करोड़ रुपये से निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-एक (भवन) के अनुसार अब तक परियोजना का लगभग सात प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। स्टेडियम का निर्माण कार्य 23 दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

गोरखपुर ग्रामीण क्षेत्र के विधायक विपिन सिंह ने इसे जिले के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनने से गोरखपुर विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के केंद्र के रूप में पहचान बनाएगा। 46 एकड़ क्षेत्रफल में बनने वाले इस स्टेडियम की दर्शक क्षमता लगभग 30 हजार होगी। स्टेडियम 'ग्राउंड प्लस टू फ्लोर' डिजाइन पर विकसित किया जाएगा। मुख्य मैदान में खिलाड़ियों के लिए सात प्लेइंग पिच और चार प्रैक्टिस पिच बनाई जाएंगी।

स्टेडियम के पूर्वी और पश्चिमी स्टैंड में प्रत्येक में 14,490 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी। नॉर्थ पैवेलियन में 208 वीआईपी और 382 मीडियाकर्मियों के बैठने की सुविधा रहेगी, जबकि साउथ पैवेलियन में 1708 वीवीआईपी और वीआईपी के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।

रात्रिकालीन मैचों के आयोजन के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप चार हाई मास्ट लाइटें स्थापित की जाएंगी। क्रिकेट के अलावा यहां अन्य बड़े सांस्कृतिक और खेल आयोजनों का भी आयोजन किया जा सकेगा। सूत्रों ने बताया कि ताल नदोर स्थित यह स्टेडियम कनेक्टिविटी के लिहाज से भी अत्यंत उपयुक्त स्थान पर है। यह गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन राजमार्ग से जुड़ा हुआ है। स्टेडियम गोरखपुर एयरपोर्ट से लगभग 24 किलोमीटर तथा रेलवे स्टेशन से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

स्टेडियम निर्माण में देश की प्रमुख पेट्रोलियम कंपनियां कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) फंड के तहत कुल 100 करोड़ रुपये का योगदान देंगी। इसके तहत इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड 60 करोड़ रुपये, भारत पेट्रोलियम 30 करोड़ रुपये तथा हिंदुस्तान पेट्रोलियम 10 करोड़ रुपये उपलब्ध कराएगी।

समझा-बुझाकर शांत कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत करा दिया। करीब दो घंटे तक हंगामा, बवाल चलता रहा। एसीपी विनय द्विवेदी ने बताया छात्र मेस से हॉस्टल में खाना ले जाना चाह रहे थे। इस पर उनका वार्डन से विवाद हुआ। छात्रों ने वार्डन पर हाथ मरोड़ कर पिटाई करने का आरोप लगाया है। अभी तक इस मामले में किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

होटल से नानवेज और मेस से रोटी को लेकर बवाल की चर्चा

वहीं, कुछ छात्रों का कहना है कि उनके एक साथी ने परिसर के बाहर अयोध्या रोड स्थित एक होटल से नॉनवेज मंगाया था। इसके बाद वह रोटी लेने के लिए मेस में गया था। रोटी देने से वार्डन से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इसके बाद छात्र आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे थे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।