यात्रियों के लिए खुशखबरी! इस वंदे भारत में लगाए जाएंगे 6 एक्स्ट्रा कोच, 400 सीटें बढ़ेंगी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

गोरखपुर से लखनऊ होते हुए प्रयागराज तक चलने वाली वंदे भारत में अब 22 कोच होंगे। इसके लिए बोर्ड ने सहमति दे दी है। 6 कोच और बढ़ जाने से करीब 400 और अधिक यात्री इसमें यात्रा कर सकेंगे। महीने के अंतिम सप्ताह तक नई रेक गोरखपुर आ जाएगी।

gorakhpur prayagraj vande bharat train

वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है। गोरखपुर से लखनऊ होते हुए प्रयागराज तक चलने वाली वंदे भारत जल्द 22 कोच से चलेगी। इसके लिए बोर्ड ने सहमति दे दी है। संभावना है कि महीने के अंतिम सप्ताह तक नई रेक गोरखपुर आ जाएगी। 6 कोच और बढ़ जाने से करीब 400 और अधिक यात्री इसमें यात्रा कर सकेंगे।

दरअसल इस ट्रेन के प्रयागराज तक जाने के बाद से इसकी डिमांड बढ़ गई है। ऐसे में रेल प्रशासन ने वंदेभारत को 22 कोच से चलाने का निर्णय लिया है। नए सेटअप में चार एग्जीक्यूटिव कोच और 18 एसी चेयर कार कोच होंगे। अभी की व्यवस्था में दो एग्जीक्यूटिव और 12 एसी चेयर कार कोच हैं। मार्च 2024 में इस ट्रेन का विस्तार लखनऊ से प्रयागराज तक किया गया था। गोरखपुर से दिल्ली और आगरा के बीच स्लीपर वंदे भारत के अलावा वाराणसी तक कुल सात वंदे भारत ट्रेन चलाने की योजना है। आने वाले दिनों में मुख्यालय गोरखपुर सहित लगभग सभी प्रमुख रूटों पर अब वंदे भारत ट्रेनें ही चलाई जाएगी। डिपो का निर्माण हो गया तो इस साल से ही प्रस्तावित वंदे भारत का संचालन शुरू हो जाएगा।

गोरखपुर से प्रयागराज का कितना है किराया

गोरखपुर-प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया एसी चेयर कार का 1360 रुपये (फूड के साथ) और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया फूड के साथ 2570 रुपये है। ये ट्रेन अयोध्या, लखनऊ होते हुए 7 घंटे 30 मिनट में अपना सफर पूरा करती है। वहीं, दूसरी ट्रेनें मऊ, बनारस होते हुए प्रयागराज साढ़े 8 से 10 घंटे में पहुंचती हैं। इन ट्रेनों के थर्ड एसी का किराया 635 से लेकर 675 तक है। वहीं स्लीपर क्लास का 245 रुपये है।

अमृत भारत और वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में अब इमरजेंसी कोटा

अमृत भारत और वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे बोर्ड ने इन ट्रेनों में इमरजेंसी कोटा लागू करने का निर्णय लिया है। रेलवे बोर्ड के इस फैसले पर रेलवे मेंस यूनियन के नेता रोहित मिश्रा ने खुशी जताते हुए इसे यात्रियों के हित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया।

रोहित मिश्रा ने बताया कि रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पहले इन ट्रेनों में केवल महिला, दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक और ड्यूटी पास कोटा ही लागू था। अब समीक्षा के बाद इमरजेंसी कोटा भी आरक्षित करने का फैसला किया गया है। उन्होंने बताया कि सात या उससे अधिक स्लीपर कोच वाली अमृत भारत ट्रेनों में 24 बर्थ इमरजेंसी कोटे के लिए आरक्षित की जा सकेंगी।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।