Google Map car climbs on under construction highway accident while going from Bareilly to Mathura two injured अब गूगल मैप ने निर्माणाधीन हाईवे पर चढ़वाई कार, बरेली से मथुरा जाते समय हादसा, दो घायल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Google Map car climbs on under construction highway accident while going from Bareilly to Mathura two injured

अब गूगल मैप ने निर्माणाधीन हाईवे पर चढ़वाई कार, बरेली से मथुरा जाते समय हादसा, दो घायल

यूपी में एक बार फिर गूगल मैप के कारण कार सवार हादसे का शिकार हो गए। गूगल मैप की गलती के चलते कार लेकर लोग निर्माणाधीन हाईवे पर चले गए। रात होने के कारण रास्ता दिखाई नहीं दिया और कार हादसे का शिकार हो गई।

Yogesh Yadav हिन्दुस्तान, हाथरस, संवाददाताFri, 27 Dec 2024 09:09 PM
share Share
Follow Us on
अब गूगल मैप ने निर्माणाधीन हाईवे पर चढ़वाई कार, बरेली से मथुरा जाते समय हादसा, दो घायल

यूपी में एक बार फिर गूगल मैप के कारण कार सवार हादसे का शिकार हो गए। गूगल मैप की गलती के चलते कार लेकर लोग निर्माणाधीन हाईवे पर चले गए। रात होने के कारण रास्ता दिखाई नहीं दिया और कार हादसे का शिकार हो गई। इससे दो लोग घायल हो गए और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। कार सवार बरेली से मथुरा जा रहे थे। इसी दौरान उन लोगों ने गूगल मैप का सहारा लिया था।

इससे पहले बदायूं में अधूरे पुल पर गूगल मैप ने रास्ता बता दिया था और कार सवार नदी में गिर गए थे। इससे तीन लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने हादसे के लिए गूगल मैप को भी दोषी मानते हुए केस दर्ज किया था।

गुरुवार रात हुए हादसे में बरेली निवासी विमलेश श्रीवास्तव और कुशव कार से मथुरा जा रहे थे। मथुरा जाने के लिए उन्होंने गूगल मैप का सहारा लिया। देर रात सिकंदराराऊ आने के बाद आगे रवाना हुए। निर्माणाधीन मथुरा-बरेली हाईवे पर हाथरस जंक्शन क्षेत्र में रोड ब्लॉक के रिफ्लेक्टिंग बोर्ड न होने के कारण उनकी कार मिटटी के ढेर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई।

इससे कार सवार दोनों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी करने के साथ कार को वहां से हटवाया। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया।