गुड न्यूज: मेरठ से प्रयागराग तक का सफर अब होगा बहुत आसान, गंगा एक्सप्रेस-वे करीब-करीब तैयार

Nov 27, 2025 06:51 am ISTAjay Singh मुख्य संवाददाता, मेरठ
share

मेरठ से प्रयागराज के बीच गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। 594 किलोमीटर का यह गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ में बिजौली से शुरू होता है। यूपीडा के अधिकारियों की माने तो मेरठ के बिजौली से बदायूं के बीच का पहला चरण लगभग पूर्ण हो चुका है। बीच में नाममात्र का काम बचा हुआ है।

गुड न्यूज: मेरठ से प्रयागराग तक का सफर अब होगा बहुत आसान, गंगा एक्सप्रेस-वे करीब-करीब तैयार

Meerut-Prayagraj Ganga Expressway: मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे अब आपकी सेवा के लिए करीब-करीब तैयार होने जा रहा है। यूपीडा की रिपोर्ट को माने तो मेरठ से प्रयागराज के बीच 594 किलोमीटर में अब सारे 1498 स्ट्रक्चर बनकर तैयार हो चुके हैं। मिट्टी से लेकर पक्का निर्माण कार्य 99 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। हालांकि ओवरऑल प्रगति अभी 93 प्रतिशत है, जो सात प्रतिशत कार्य प्रगति पर है, वह अंतिम चरण में है। इसके साथ ही ट्रायल की तैयारी चल रही है।

यूपीडा की ओर से गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर 25 नवंबर तक की प्रगति रिपोर्ट जारी की गई है। इसमें बताया गया कि मेरठ से प्रयागराज के बीच गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। 594 किलोमीटर का यह गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ में बिजौली से प्रारंभ होता है। यूपीडा के अधिकारियों की माने तो मेरठ के बिजौली से बदायूं के बीच का पहला चरण लगभग पूर्ण हो चुका है। बीच में नाममात्र का काम बचा हुआ है। अब तो मेरठ से प्रयागराज के बीच सभी 1498 स्ट्रक्चर का निर्माण पूर्ण हो गया है। यह गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर बड़ी कार्रवाई है। ऐसे में अब फाइनल टच दिया जा रहा है। बदायूं से आगे के हिस्से में कुछ काम प्रगति पर है। हालांकि पक्का निर्माण कार्य 99 प्रतिशत पूर्ण हो गया है। अब एक प्रतिशत पक्के निर्माण को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।

322 स्ट्रक्चर में तैयार हुआ है मेरठ से बदायूं सेक्शन

यूपीडा के अधिकारियों के अनुसार, मेरठ से बदायूं का सेक्शन ही 322 स्ट्रक्चर के बीच तैयार हुआ है, जिसमें सबसे अधिक 95 स्ट्रक्चर संभल जिले में है। वहीं हापुड़ जिले में 83, बदायूं में 15,बुलंदशहर में 27, अमरोहा में 65 और मेरठ जिले में 37 स्ट्रक्चर तैयार कराए गए हैं। मेरठ से बदायूं सेक्शन कुल 129.700 किलोमीटर में 322 स्ट्रक्चर के बीच बना है, जिसे फाइनल टच दिया जा रहा है।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |