यूपी की साढ़े तीन लाख रसोइयों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने एक हजार रुपये बढ़ाया मानदेय

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता
Follow us on Google News
share

योगी कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है। योगी सरकार ने हर महीने रसोइयों का एक हजार रुपये मानदेय बढ़ा दिया है। उन्हें अब 2000 के स्थान पर 3000 रुपये हर माह मानदेय दिया जाएगा। 

yogi in ayodhya
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

Yogi Cabinet Decision: यूपी के सरकारी स्कूलों में मिड-डेल-मील योजना में खाना बनाने वाले रसोइयों के लिए खुशखबरी है। योगी सरकार ने हर महीने रसोइयों का एक हजार रुपये मानदेय बढ़ा दिया है। उन्हें अब 2000 के स्थान पर 3000 रुपये हर माह मानदेय दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बाई सुर्कलेशन इस प्रस्ताव को मंजूरी दी। योगी सरकार के इस फैसले से प्रदेश के करीब 3.53 लाख रसोइयों को लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री द्वारा कैबिनेट से प्रस्ताव मंजूर होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग इस संबंध में जल्द ही शासनादेश जारी कर दिया गया है। सितम्बर से बढ़ा हुआ मानदेय लागू होगा जो अक्तूबर में मिलने वाले मानदेय में जोड़कर मिलेगा। रसोइयों का मानदेय 1000 रुपये बढ़ाने से सरकारी खजाने पर हर माह करीब 35.35 करोड़ और सालाना 424 करोड़ रुपये अतिरिक्त भार आने का अनुमान है।

रसोइयों का कब कितना बढ़ाया गया मानदेय

विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों को पहले 1000 रुपये मासिक मानदेय पर रखा गया था। इसमें 600 रुपये केंद्र व 400 रुपये राज्य सरकार अपना अंश देती थी। वर्ष 2019 में इसे बढ़ाकर 1500 रुपये कर दिया गया। रसोइयों की मांग पर मानदेय को फिर वर्ष 2022 में बढ़ाया गया और इसे 2000 रुपये किया गया। इसमें 600 रुपये केंद्रांश व 1400 रुपये राज्यांश है। रसोइयों का मानदेय अब 1000 रुपये प्रति माह और बढ़ाकर 3000 रुपये किया गया है। रसोइयों को मानदेय के साथ 500 यूनिफॉर्म और 400 रुपये ग्लव्स के अतिरिक्त दिए जाते हैं। यूपी के 1.41 लाख परिषदीय व एडेड स्कूलों में पढ़ रहे 1.46 करोड़ विद्यार्थियों के लिए मिड डे मील बनाने वाले रसोइये मानदेय बढ़ाने की मांग काफी समय से कर रहे थे। परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षामित्रों व अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाए जाने के बाद अब रसोइयों के भी मानदेय में बढ़ोत्तरी कर उन्हें बड़ी राहत दी गई है।

आंकड़े मानदेय बढ़ोत्तरी

यूपी में परिषदीय व एडेड स्कूलों कुल 3.53 लाख रसोइये कार्यरत हैं
जो 1.41 लाख परिषदीय व एडेड स्कूलों में मिड डे मील बनाते हैं
कुल 1.46 करोड़ विद्यार्थियों के लिए प्रतिदिन मिड डे मील बनाते हैं
कब-कब कितना मानदेय बढ़ा
पहले 1000 रुपये प्रति महीने मानदेय रसोइये पाते थे
वर्ष 2019 में मानदेय बढ़ाकर 1500 रुपये कर दिया गया
वर्ष 2022 में मानदेय बढ़ाकर 2000 रुपये कर दिया गया
अब वर्ष 2026 में मानदेय बढ़ाकर 3000 रुपये कर दिया गया है।
Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsयूपी की साढ़े तीन लाख रसोइयों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने बढ़ाया मानदेय