
लखनऊ में एलडीए प्लाट का इंतजार कर रहे लोगों के लिए गुड न्यूज, इस योजना में खुलने जा रही बुकिंग
लखनऊ में एलडीए प्लाट का इंतजार कर रहे लोगों के लिए गुड न्यूज है। लखनऊ विकास प्राधिकरण एक बार फिर अपनी महत्वाकांक्षी अनंत नगर आवासीय योजना में 1487 नए विकसित भूखंडों का पंजीकरण खोलने जा रहा है।
यूपी राजधानी लखनऊ में आवासीय प्लाट का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खुशख़बरी है। लखनऊ विकास प्राधिकरण एक बार फिर अपनी महत्वाकांक्षी अनंत नगर आवासीय योजना में 1487 नए विकसित भूखंडों का पंजीकरण खोलने जा रहा है। इन सभी भूखंडों का यूपी रेरा में पंजीकरण भी पूर्ण हो चुका है। अभियंत्रण खंड-3 द्वारा तैयार प्रस्ताव संपत्ति विभाग को भेज दिया गया है, जिसके अनुसार जल्द ही इन भूखंडों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी। एलडीए अधिकारियों का कहना है कि इन तीनों सेक्टरों में विकसित लगभग डेढ़ हजार भूखंडों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
एलडीए अनंत नगर योजना के सेक्टर-1 में कुल 617 भूखंडों के लिए पंजीकरण शुरू करने जा रहा है। इस सेक्टर में विभिन्न आकारों के प्लॉट उपलब्ध होंगे। सेक्टर एक में इस तरह विकसित होंगे प्लाट। विभिन्न आकारों में इतनी बड़ी संख्या में भूखंड उपलब्ध होने से मध्यम और उच्च वर्ग दोनों श्रेणियों के खरीदारों को अपनी आवश्यकता के अनुसार विकल्प मिलेंगे।
--450 वर्ग मीटर : 40 भूखंड
--288 वर्ग मीटर : 211 भूखंड
--200 वर्ग मीटर : 224 भूखंड
--162 वर्ग मीटर : 90 भूखंड
--112.5 वर्ग मीटर : 52 भूखंड
सेक्टर 3 में भी खुलेंगे 377 भूखंड
--200 वर्ग मीटर : 26 भूखंड
--162 वर्ग मीटर : 15 भूखंड
--112.5 वर्ग मीटर : 336 भूखंड
सेक्टर 5 में 493 भूखंडों का पंजीकरण होगा शुरू
--288 वर्ग मीटर : 154 भूखंड
--200 वर्ग मीटर : 178 भूखंड
--162 वर्ग मीटर : 161 भूखंड
आकाश से आदित्य खंड तक आकर्षक नामों से विकसित हो रही कालोनी
मोहन रोड स्थित इस अनंत नगर योजना में एलडीए ने कॉलोनियों का विकास आकर्षक नामों-आकाश खंड, आलेख खंड, आशीष खंड, आभास खंड, आलोक खंड, आदर्श खंड, आदित्य खंड और आमोद खंड के रूप में किया है। आधुनिक सुविधाओं और सुव्यवस्थित प्लानिंग के चलते यह क्षेत्र तेज़ी से विकसित हो रहा है। एलडीए के अभियंत्रण खंड-3 के अधिशासी अभियंता द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के मुताबिक आगामी कुछ दिनों में पंजीकरण की तिथि जारी कर दी जाएगी। आवासीय प्लॉट पाने का यह अवसर राजधानी के भूखंड तलाश रहे लोगों के लिए बड़ा मौका माना जा रहा है।

लेखक के बारे में
Deep Pandeyदीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी टीम में हैं। दीप का डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव है। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखने का शौक है। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए हैं। सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं।
और पढ़ें



