यूपी की राजधानी में प्लॉट चाहने वालों के लिए गुड न्यूज, इस योजना में रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ी

Jan 12, 2026 09:08 pm ISTAjay Singh प्रमुख संवाददाता, लखनऊ
share Share
Follow Us on

योजना में तृतीय चरण में कुल 637 भूखण्डों के लिए पंजीकरण खोला गया है। इसमें 450 वर्गमीटर के 41, 288 वर्गमीटर के 224, 200 वर्गमीटर के 225, 162 वर्गमीटर के 90 और 112.5 वर्गमीटर क्षेत्रफल के 57 भूखण्ड शामिल हैं। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और भूखण्डों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।

यूपी की राजधानी में प्लॉट चाहने वालों के लिए गुड न्यूज, इस योजना में रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्लॉट चाहने वालों के लिए गुड न्यूज है। अनंत नगर आवासीय योजना के 637 भूखण्डों के लिए अब 16 जनवरी, 2026 तक पंजीकरण कराया जा सकेगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने जन सामान्य की मांग पर पंजीकरण अवधि को 04 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। इसमें आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और भूखण्डों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि मोहान रोड स्थित अनंत नगर योजना का विकास 785 एकड़ क्षेत्रफल में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अंतर्गत ग्रिड पैटर्न पर किया जा रहा है। जिसमें चौड़ी सड़कों के साथ निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए भूमिगत केबल बिछायी जा रही हैं। योजना में बड़े हिस्से में एडुटेक सिटी विकसित की जाएगी। वहीं, लगभग 130 एकड़ भूमि पर पार्कों व ग्रीन स्पेस का विकास किया जाएगा, जोकि योजना को पर्यावरण के अनुकूल एक हरा-भरा क्षेत्र बनाएगा।

अनंत नगर योजना में पहले 02 चरणों में 666 भूखण्डों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जा चुका है। जिसमें 22 हजार से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया था। इस बार आकाश खण्ड के 617 और आदर्श खण्ड के 20 भूखण्डों के लिए 20 दिसम्बर, 2025 से 12 जनवरी, 2026 के मध्य ऑनलाइन पंजीकरण खोला गया था। जिसमें 5790 लोग पंजीकरण करा चुके हैं। उपाध्यक्ष ने बताया कि लोगों की मांग पर पंजीकरण अवधि बढ़ा दी गयी है, जिसके तहत अब 16 जनवरी, 2026 तक पंजीकरण कराया जा सकेगा।

भूखण्डों के लिए ऐसे करें पंजीकरण

इसमें आवेदन करने के लिए लोगों को एलडीए की वेबसाइट https://registration.ldalucknow.in/#/login पर लॉगइन करके पंजीकरण पुस्तिका खरीदनी होगी। जिसके बाद भूखण्ड के अनुमानित मूल्य की 05 प्रतिशत पंजीकरण धनराशि जमा कराके रजिस्ट्रेशन कराना होगा। सफलतापूर्वक पंजीकरण कराने वाले आवेदकों के मध्य भूखण्डों का आवंटन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।

पांच श्रेणी के हैं भूखण्ड

योजना में तृतीय चरण में कुल 637 भूखण्डों के लिए पंजीकरण खोला गया है। इसमें 450 वर्गमीटर के 41, 288 वर्गमीटर के 224, 200 वर्गमीटर के 225, 162 वर्गमीटर के 90 और 112.5 वर्गमीटर क्षेत्रफल के 57 भूखण्ड शामिल हैं।

अनंत नगर योजना की विशेषताएं

- उत्कृष्ट सडकों का नेटवर्क

- 130 एकड़ में ग्रीन स्पेस

- स्वच्छ जल आपूर्ति

- भूमिगत लाइनों से निर्बाध विद्युत आपूर्ति

- ईवी चार्जिंग स्टेशन

- सामुदायिक केन्द्र

- सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट

- जीरो लिक्विड डिस्चार्ज

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |