यूपी के 1.42 लाख प्राइमरी शिक्षकों लिए अच्छी खबर, विशेष टीईटी की जल्द आएगी तारीख

प्रमुख संवाददाता, लखनऊ
Follow us on Google News
share

UP Special TET News : उत्तर प्रदेश के उन शिक्षकों के लिए एक अच्छी खबर है जो अभी तक टीईटी पास नहीं हैं। प्रदेश में विशेष टीईटी की तारीख जल्द आ सकती है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को इसकी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द इन शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी का आयोजन किया जाएगा।

good news for primary teachers in up date for special tet will be announced soon
यूपी के 1.42 लाख प्राइमरी शिक्षकों लिए अच्छी खबर, विशेष टीईटी की जल्द आएगी तारीख

UP Special TET News : यूपी में परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के ऐसे 1.42 लाख शिक्षक जो शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पास नहीं हैं, अब उनके लिए जल्द विशेष टीईटी आयोजित की जाएगी। विभाग की ओर से इन शिक्षकों के साथ ही दिव्यांग छात्रों को पढ़ाने के लिए रखे गए विशेष शिक्षकों के लिए भी विशेष टीईटी आयोजित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के सचिव को पत्र लिखकर इसकी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सभी शिक्षकों के टीईटी पास होने को अनिवार्य किए जाने के आदेश दिए थे। ऐसे में वर्ष 2010 से पूर्व भर्ती 1.42 लाख शिक्षकों को भी टीईटी पास करना पड़ेगा। फिलहाल अब विभाग इन शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। आयोग से विशेष टीईटी के आयोजन का लेकर विस्तृत कार्यक्रम विभाग ने मांगा है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द इन शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी का आयोजन करेगी।

शिक्षकों के 23,899 पदों पर भर्ती जल्द

वहीं, उत्तर प्रदेश के 4512 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों एवं संबद्ध प्राइमरी में प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों के 23,899 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। शिक्षा निदेशालय ने प्रशिक्षित स्नातक या सहायक अध्यापक (टीजीटी) के 17740, प्रवक्ता (पीजीटी) के 2615 और संबद्ध प्राइमरी में सहायक अध्यापकों के 897 कुल 21252 रिक्त पदों का अधियाचन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को सोमवार को भेज दिया है। इससे पहले शिक्षा निदेशालय ने एडेड हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक के 1172 और इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य के 1475 पदों का अधियाचन चयन आयोग को भेजा था। इस प्रकार कुल 23899 पदों के रिक्त पदों की सूचना चयन आयोग को मिल चुकी है। आयोग के स्तर से पहले रिक्त पदों का परीक्षण कराया जाएगा और उसके बाद भर्ती का विज्ञापन जारी होगा।

दंपती शिक्षक ट्रांसफर के लिए 5 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने परिषदीय शिक्षकों के अंर्तजनपदीय तबादलों को लेकर दिए गए निर्देश के बाद मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग ने दंप​ती शिक्षकों के लिए आवेदन की तारीख पांच अगस्त तक बढ़ा दी है। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि कोर्ट के आदेश के अनुसार शासनादेश से आच्छादित शिक्षक व शिक्षिकाओं को आवेदन के लिए पांच अगस्त तक का समय दिया जाए। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग के पोर्टल पर सूचना जारी करते हुए सभी जिलों के शिक्षकों को सूचित करें। बता दें कि दंपती शिक्षकों के तबादले को लेकर यह असमंजस हो गया था कि अगर पति या पत्नी में से कोई भी दंपत्ति नीति के तहत आवेदन करेगा तो जहां पर छात्र-शिक्षक अनुपात कम होगा वहां दोनों में से किसी एक का स्थानांतरण कर दिया जाएगा। अब बेसिक शिक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि पति या पत्नी में से जो आवेदन करेगा सिर्फ उसी का स्थानांतरण होगा दूसरे का नहीं।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsयूपी के 1.42 लाख प्राइमरी शिक्षकों लिए अच्छी खबर, विशेष टीईटी की जल्द आएगी तारीख