यूपी में आउटसोर्स कंडक्टरों के लिए गुड न्यूज, अब सीधे रोडवेज करेगा कॉन्ट्रैक्ट

संवाददाता, लखनऊ
share

सीधे अनुबंध पर रखे जाने वाले कंडक्टरों को निगम में प्रचलित सभी सेवाएं अनुमन्य होंगी। ऐसे कंडक्टर जो कदाचार और भ्रष्टाचार या अन्य किसी कारण से एजेन्सी को वापस न किये गए हों और वर्तमान में आउटसोर्स के जरिए से कार्यरत हों, को इसका लाभ मिलेगा। उन्हें निगम में की गई सेवाओं का कोई लाभ नहीं दिया गया है।

good news for outsourced conductors in up now roadways will directly contract them
यूपी में आउटसोर्स कंडक्टरों के लिए गुड न्यूज, अब सीधे रोडवेज करेगा कॉन्ट्रैक्ट

उत्तर प्रदेश के परिवहन निगम में आउटसोर्स परिचालकों (कंडक्टरों) के लिए गुड न्यूज है। परिवहन निगम में अब सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता के साथ सीधे अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर कर्मचारियों को रखा जाएगा। पहले चरण में सीधे अनुबंध के आधार पर आउटसोर्स के जरिए कार्यरत कंडक्टरों को ही रखा जायेगा। यह जानकारी प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि ऐसे कंडक्टर जो कदाचार और भ्रष्टाचार या अन्य किसी कारण से एजेन्सी को वापस न किये गए हों और वर्तमान में आउटसोर्स के जरिए से कार्यरत हों, ऐसे सभी कंडक्टरों को परिवहन निगम सीधे नवीन प्रतिभूति राशि (सिक्योरिटी मनी) जमा करनी होगी।

सीधे कॉन्ट्रैक्ट के लिए आउटसोर्स से कार्यरत कंडक्टरों को निगम में की गई सेवाओं का कोई लाभ नहीं दिया गया है। सीधे अनुबंध पर रखे जाने वाले कंडक्टरों को निगम में प्रचलित अन्य सभी सेवाएं अनुमन्य होंगी। परिवहन मंत्री ने बताया कि ऐसे सेवा प्रदाता जिनकी अनुबंध अवधि 31 अक्टूबर, 2026 को पूरी हो रही है उनके द्वारा रखे गये आउटसोर्स कंडक्टरों से 01 नवम्बर, 2026 से और 31 जनवरी, 2027 को अवधि पूरी होने वाले परिचालकों कंडक्टरों से 01 फरवरी, 2027 से संविदा कंडक्टर के रूप में संचालन का काम लिया जायेगा।

परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक प्रभु एन.सिंह ने बताया कि परिवहन मंत्री के प्रयासों से परिवहन निगम में आउटसोर्स पर कार्यरत कर्मचारियों को सीधे परिवहन निगम से अनुबंध के आधार पर रखे जाने का रास्ता साफ हो गया है। इस सम्बन्ध में सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को सभी आवश्यक कार्यवाही पूरी करने के निर्देश दिये गए हैं। उन्होंने कहा कि समायोजित होने वाले आउटसोर्स कंडक्टरों के सभी देयकों जैसे वेतन, ईपीएफ, ईएसआई और जीएसटी आदि का पूरा भुगतान निर्धारित समय सीमा के अन्दर करा लिया जाएगा।

उनकी सिक्योरिटी मनी वापस करने के बाद एनओसी ली जाएगी। साथ ही उक्त दोनों कार्यवाहियों के बाद अदेयता प्रमाण पत्र प्रदान दिया जाएगा। इसके बाद सक्षम स्तर से सेवा प्रदाता की जमा परफामेंन्स सिक्योरिटी/बैंक गारंटी/एफडीआर वापस किये जाने की कार्यवाही की जायेगी। समायोजित किये जाने वाले आउटसोर्स परिचालकों को शपथ पत्र भी देना होगा कि आउटसोर्स अवधि के वैधानिक देयकों के सम्बन्ध में कोई देयता बाकी नहीं है।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsयूपी में आउटसोर्स कंडक्टरों के लिए गुड न्यूज, अब सीधे रोडवेज करेगा कॉन्ट्रैक्ट