यूपी के युवाओं के लिए खुशखबरी, नामी-गिरामी कंपनियों में अच्छी नौकरी पाने का मौका, डिटेल में जानें

Feb 22, 2026 05:52 pm ISTAjay Singh संवाददाता, अम्बेडकरनगर
share

रोजगार मेले में भाग लेने की कुछ पात्रता शर्तें भी हैं। मसलन-यहां नौकरी के लिए आवेदन करने वाले युवा की उम्र 18 साल से कम या 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। रोजगार मेले के जरिए नौकरी पाने वाले युवाओं को हर महीने 12 हजार रुपए से 30 हजार रुपए तक वेतन मिल सकता है।

यूपी के युवाओं के लिए खुशखबरी, नामी-गिरामी कंपनियों में अच्छी नौकरी पाने का मौका, डिटेल में जानें

उत्तर प्रदेश के युवा बेरोजगारों के लिए एक अच्छी खबर है। उनके लिए अपने सपनों को सच कर दिखाने का एक मौका है। यह मौका, उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत मिल रहा है। प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले में इस मिशन के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 28 फरवरी को वृहद रोजगार मेला देव इंद्रावती कॉलेज कटेहरी में आयोजित किया जा रहा है। इसमें अल्प शिक्षित युवाओं को भी नामी-गिरामी कंपनियों में नौकरी पाने का अवसर मिल सकता है। विभाग ने इसके लिए युवाओं को मेले में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।

30 से अधिक कंपनियां करेंगी प्रतिभाग

अम्बेडकरनगर में 28 फरवरी को आयोजित होने जा रहे रोजगार मेले में 30 से अधिक नामी-गिरामी कंपनियां प्रतिभाग करने वाली हैं। ये कंपनियां पांच हजार से अधिक पदों के लिए युवाओं को चयन करेंगी। युवाओं को खाली पदों पर इंटरव्यू लेकर नियुक्त किया जाएगा। इंटरव्यू में चयनित युवा रोजगार से जुड़ जाएंगे।

क्या हैं शर्तें

रोजगार मेले में भाग लेने की कुछ पात्रता शर्तें भी हैं। मसलन-यहां नौकरी के लिए आवेदन करने वाले युवा की उम्र 18 साल से कम या 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऐसा नहीं है कि सिर्फ बड़ी-बड़ी डिग्री वाले युवा ही यहां आवेदन कर सकते हैं। अम्बेडकरनगर में 28 फरवरी को आयोजित होने जा रहे रोजगार मेले में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएट, आईटीआई पॉलिटेक्निक, फार्मेसी के अलावा आठवीं, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और अन्य योग्यता रखने वाले युवा भी नौकरी हासिल कर सकते हैं। बस उनकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

कितना मिलेगा वेतन

रोजगार मेले के जरिए नौकरी पाने वाले युवाओं को हर महीने 12 हजार रुपए से 30 हजार रुपए तक वेतन मिल सकता है। सेवायोजन कार्यालय के लोगों का कहना है कि जो भी युवा बेहतर नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें 28 फरवरी को देव इंद्रावती डिग्री कॉलेज में आयोजित वृहद रोजगार मेले में जरूर पहुंचना चाहिए। यहां यदि कंपनियों ने उन्हें सेलेक्ट किया तो वे तत्काल एक अच्छी नौकरी पा सकते हैं। रोजगार मेले के जरिए एक अच्छी नौकरी का उनका सपना पूरा हो सकता है।

कैसे होगा रजिस्ट्रेशन

28 फरवरी को अम्बेडकरनगर में आयोजित होने वाले रोजगार मेल के लिए अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। यह पंजीकरण पूरी तरह से नि:शुल्क है।

यहां से प्राप्त करें अधिक जानकारी

अपने सपनों को साकार करने के लिए रोजगार मेले के बारे में और अधिक जानकारी चाहिए तो अभ्यर्थी 155330 पर कॉल कर सकते हैं।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।