तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे युवक को मारी टक्कर, मौत
Gonda News - गोंडा के इटियाथोक क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घटना में सुरेश कुमार सैनी (40) गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कार चालक मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मेहनौन/गोण्डा (संवाददाता)। जिले के कोतवाली इटियाथोक क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम रोड पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। कार की भीषण टक्कर से युवक दस फुट दूर सड़क पर जा गिरा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत एम्बुलेंस के जरिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार कोतवाली देहात क्षेत्र के तेलियानी गांव निवासी सुरेश कुमार सैनी (40) शुक्रवार शाम इटियाथोक क्षेत्र के बकठोरवा गांव के पास पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि गांव में सड़क किनारे एक व्यक्ति के यहां शादी-विवाह का कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें शामिल होने के लिए सुरेश कुमार सैनी सड़क पार कर रहे थे।
उसी दौरान इटियाथोक की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी तेज थी कि सुरेश कुमार सैनी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना को देख आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घायल को संभालने का प्रयास किया । लेकिन सिर में चोट लगने के कारण युवक के खून ज्यादा बह गया।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के तुरंत बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर इटियाथोक थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


