धानेपुर में बड़े भाई को डंडे से पीट कर मार डाला, घटना के बाद मौके पर बैठा रहा आरोपी
गोंडा जिले के धानेपुर इलाके के महतवडीह में छोटे भाई विराट तिवारी ने अपने बड़े भाई सुमित तिवारी की डंडा से पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी वहीं बैठा रहा, जबकि परिवार वालों ने उसे बांधकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और विधिक कार्रवाई शुरू की है।
धानेपुर(गोंडा) संवाददाता। उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के धानेपुर इलाके के महतवडीह में छोटे भाई ने बड़े भाई की डंडा से पीट पीटकर हत्या कर दी है।सनसनीखेज घटना के बाद आरोपी मौके पर ही बैठा रहा। घरवालों ने उसे बांधकर पुलिस को सूचना पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है। धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पृथ्वीपाल गंज ग्रंट के मजरा महतवडीह में शनिवार को सुबह विराट तिवारी ( 26) वर्ष ने अपने बड़े भाई सुमित तिवारी (39) की डंडा से पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया।
इसके बाद वहीं पर बैठा रहा, हालांकि घर वालों ने आरोपी को बांध कर पुलिस को सूचना दी जिस पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजने की कार्रवाई में जुटी है। सीओ सदर शिल्पा वर्मा ने घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया है। फिलहाल घटना की वजह साफ नहीं हुई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


