घर से गायब से युवती का शव फंदे से लटका मिला
खरगूपुर में रात में गायब हुई युवती का शव बांस की कोठी में लटकता मिला। पुलिस ने शव को जांच के लिए भेजा है। युवती की मानसिक रोग से पीड़ित थी।

खरगूपुर, संवाददाता। घर से देर रात गायब युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियो में बांस की कोठी में लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। घटना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झूरीकुंइया के सादिक पुरवा की है। गांव की निर्मला देवी (21) पुत्री राम अलख सोनकर घर से रात लगभग तीन बजे गायब हो गई थी। परिजनों को सुबह चार बजे जानकारी होने पर उसकी खोजबीन शुरू की, तो घर से करीब 500 मीटर दूर अपने खेत में लगी बांस की कोठी में दुपट्टे के सहारे निर्मला का शव लटकता हुआ उसके छोटे भाई मनोज ने देखा।
इसकी सूचना उसने घर वालों को दी। युवती भाई शिव नारायन सोनकर ने बताया कि उसकी बहन काफी दिनों से मानसिक रोग से पीड़ित थी। उसका इलाज कराने के साथ झाड़फूंक का सहारा लिया जाता था। प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि मृतका के पिता की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


