रायफल तानकर जान से मारने की दी धमकी, केस
Gonda News - नवाबगंज में गुरुवार रात एक युवक ने अपने कार से लौटते समय ढाबे के पास एक व्यक्ति द्वारा रायफल तानने और जान से मारने की धमकी का सामना किया। आरोपी ने उसकी गाड़ी को टक्कर मारी और अपशब्द कहे। युवक ने साहस दिखाते हुए रायफल छीन ली और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

नवाबगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र में गुरुवार रात करीब आठ बजे के आसपास एक ढाबे के पास युवक की कार रोककर रायफल तानने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के ग्राम मीरपुर यूसुफ निवासी बबलू यादव पुत्र जगदेव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 फरवरी के रात 8 बजे वह अपनी कार से घर लौट रहे थे। जब वह राजबली ढाबे के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए एक व्यक्ति ने उनकी गाड़ी रोक ली और टक्कर मार दी जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
आरोप है कि टक्कर के बाद आरोपी ने रायफल तान दी और जान से मारने की धमकी देते हुए अपशब्द कहे। घटना को लेकर मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़ित ने साहस दिखाते हुए किसी तरह आरोपी से रायफल छीन ली और उसे लेकर स्थानीय थाने पहुंचकर जमा करा दिया तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


