वन्दे भारत ट्रेन से कटकर युवक की मौत
Gonda News - गोंडा जिले के कनकपुर गांव में एक युवक का क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। मृतक संगमलाल (30) नशेड़ी था और उसकी पहचान हो गई है। शव के पास शराब का पाउच मिला है, जिससे प्रतीत होता है कि वह नशे में ट्रैक पर लेटा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नवाबगंज (गोंडा), संवाददाता। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में मनकापुर-अयोध्या रेल ट्रैक पर गुरुवार देर रात क्षेत्र के कनकपुर गांव के युवक का क्षत- विक्षत शव मिला। मृतक का सिर और एक हाथ धड़ से अलग पड़ा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी रवाना कर दिया है। मृतक की शिनाख्त कनकपूर गांव के संगमलाल (30) पुत्र भारत लाल के तौर पर हुई। लोगों ने बताया की वह नशेड़ी प्रवृत्ति का था। उसकी शादी नहीं हुई थी। शव के निकट ही शराब का पाउच भी पुलिस को पड़ी मिला। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, किसी बात से क्षुब्ध संगमलाल शराब पीने के बाद नशे में धुत होकर ट्रैक पर लेट था।
इसी दौरान लखनऊ से गोरखपुर जाने वाली वन्दे भारत ट्रेन उधर से गुजरी थी। सरयू घाट चौकी प्रभारी संजीव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


