नवाबगंज में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
Follow us on Google News
share

नवाबगंज के खड़ौवा गांव में एक 20 वर्षीय युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। युवक अविवाहित था और हाल ही में परदेश से लौटा था। परिवार का कहना है कि वह तनाव और अवसाद से ग्रस्त था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

नवाबगंज में फंदे से लटका मिला युवक का शव

नवाबगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के खड़ौवा गांव में सोमवार देररात बीस साल के युवक ने फन्दे से लटक कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। इसके बाद आवश्यक लिखापढ़ी के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि फंदे से लटककर जान देने वाला रतिराम उर्फ सुकई पुत्र राम भरोसे अविवाहित था। बीते कुछ दिनों से वह तनाव और अवसाद में था। परिजनों के अनुसार कुछ ही दिन पहले वह परदेश से घर लौटा था। उसकी सेहत की सलामती के लिए पूजा-पाठ भी कराया गया था। सुकई सगे तीन भाइयों में सबसे छोटा था।

युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता लाने का प्रयास पुलिस द्वारा किया जा रहा है। एसओ अभय सिंह ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कारवाई की जाएगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।