महिला रेल कर्मियों ने किया अयोध्या का भ्रमण
Gonda News - नवाबगंज में रेलवे की 51 महिला कर्मियों ने अयोध्या का भ्रमण किया। यह यात्रा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की गई थी। उन्होंने राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत से परिचित हुए। सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह और उपहार भी दिए गए।

नवाबगंज, संवाददाता। रेलवे के 51 महिला कर्मियों का समूह अयोध्या भ्रमण और राम मन्दिर दर्शन करने के लिए गुरुवार को कटरा शिवदयालगज स्टेशन पर पहुचा। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘कर्मचारी कल्याण निधि’ के तहत पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल की ओर से डीआरएम गौरव अग्रवाल तथा मंडल कार्मिक अधिकारी राहुल यादव के निर्देशन में एक दिवसीय अयोध्या भ्रमण शिविर का आयोजन किया गया। महिला कर्मचारियों को धार्मिक नगरी अयोध्याधाम ले जाया गया। जहां उन्होंने राम मंदिर और हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। साथ ही प्रतिभागियों ने रामघाट हाल्ट रेलवे स्टेशन का भी अवलोकन किया और क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत से परिचित हुईं।
पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह और उपहार प्रदान किए गए। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य महिला कर्मचारियों को दैनिक कार्यों की व्यस्तता से दूर सकारात्मक और प्रेरणादायक वातावरण उपलब्ध कराना रहा। यात्रा के दौरान महिला कर्मचारियों की सुविधा और सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए थे। मुख्य हित निरीक्षक मनीष कुमार श्रीवास्तव और संजय द्विवेदी के देखरेख मे संचालित हुआ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


