महिला से छेड़छाड़, पति के विरोध पर बाइक तोड़ी
Feb 14, 2026 11:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
Gonda News - परसपुर के एक गाँव में एक महिला अपने पति के साथ मजदूरी का पैसा मांगने गई थी, जहाँ एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर तीन लोगों ने दंपति को पीटा और उनकी बाइक तोड़ दी। महिला ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

परसपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में मजदूरी का पैसा मांगने पति के साथ गई एक महिला के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध पर तीन लोगों ने धमकाते हुए दंपति को पीटा और बाइक तोड़ दी। महिला की ओर से थाने में ग्राम मधईपुर कुर्मी-पसका मोड़ के राम सागर, शिवा व राम बहाल पर केस दर्ज हुआ है। वहीं पूरे अजब की लक्ष्मी यादव ने थाने पर तहरीर देकर सोनू यादव के विरुद्ध मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि पड़ोस के घर पर जब वह साइकिल खड़ी कर रही थी तभी उसके साथ मारपीट की।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



