Weather Update Relief from Sunlight in Gonda Temperature Records पछुवा हवाओं के जोर से बढ़ेगी ठिठुरन, Gonda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGonda NewsWeather Update Relief from Sunlight in Gonda Temperature Records

पछुवा हवाओं के जोर से बढ़ेगी ठिठुरन

Gonda News - -रविवार दोहपर धूप खिलने से मिली राहत -न्यूनतम तापमान 14 डिग्री

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडाSun, 29 Dec 2024 07:24 PM
share Share
Follow Us on
पछुवा हवाओं के जोर से बढ़ेगी ठिठुरन

-रविवार दोहपर धूप खिलने से मिली राहत -न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रिकार्ड किया गया

गोण्डा, संवाददाता। बीते 48 घंटों में मौसम में बदलाव के बाद इस सप्ताह मौसम साफ व शुष्क बना रह सकता है। दिन में धूप का असर दिख सकता है लेकिन पछुवा हवाओं का जोर बढने से सुबह व शाम को ठिठुरन भरी सर्दी का अहसास परेशान कर सकता है। अलबत्ता दोपहर में आसमान साफ रहने से धूप से राहत मिलने की भी संभावनाएं बन सकती हैं। रविवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रिकार्ड किया गया जबकि अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री रहा।

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश देने वाली पश्चिमी विक्षोभ अब गुजर गया है साथ ही पश्चिम की दिशा से शुष्क हवाएं भी चलने की संभावनाएं बन रही हैं। शुष्क पछुवा हवाओं के चलने से वातावरण में मौजूद नमी की मात्रा के तेजी से घटने के आसार हैं। ऐसे में अनुमान है कि अगले 48 घंटों में तापमान में गिरावट से सुबह व शाम को गलन बढ सकती है। दिन के वक्त भी पछुवा हवाओं के असर से धूप का प्रभाव सीमित हो सकता है। हालांकि पछुवा हवाओं के चलने के कारण सुबह व शाम के वक्त कोहरे का प्रकोप होने की संभावनाएं भी कम हो सकती हैं। इसके बावजूद भी तराई वाले क्षेत्रो में बीच बीच में कोहरे का कुछ प्रभाव होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। वहीं रविवार को भी आसमान पर छिटपुट बादल देखे गए लेकिन खिली धूप से लोगों को राहत मिली रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।