
24 घंटों में बदलेगा मौसम, बारिश-ओलावृष्टि की संभावना
Gonda News - गोण्डा में अगले 24 घंटों में मौसम में बदलाव की संभावना है। बारिश और ओलों के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को कई जिलों में बारिश हो सकती है और सर्दी की वापसी हो सकती है।
गोण्डा, संवाददाता। अगले 24 घंटों में मौसम में बदलाव होने के आसार बन सकते हैं। आसमान पर बादल छाए रहने और गरज चमक व तेज हवाओं के साथ बारिश या ओले गिरने की संभावनाएं बन सकती हैं। इस बीच बुधवार को भी खिली धूप के साथ राहत का दौर बना रहा। अलबत्ता पश्चिमी की दिशा से शुष्क हवाओं का चलना भी जारी रहा। बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री व अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मौसम में बदलाव की शुरुआत गुरुवार दोपहर बाद से आसमान पर बादलों की आवाजाही के तौर पर दिखने लग सकते हैं।
शुक्रवार को मण्डल के अधिकांश जिलों में तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बारिश होने और कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावनाएं बन सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और उसके प्रभाव से देश पर बने मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से प्रदेश में भी नमी वाली हवाओं के कारण बारिश के आसार है। अनुमान है कि शुक्रवार को भी हल्की फुल्की मौसमी गतिविधियां हो सकती हैं। जिसके बाद आसमान साफ और मौसम शुष्क होने लगेगा। फिर बढ़ेगी सर्दी पहाड़ों से लेकर प्रदेश में व्यापक मौसमी गतिवधियों के बाद तापमान में गिरावट से सर्दी की वापसी हो सकती है। अनुमान है कि इस सिस्टम के गुजर जाने के बाद पहाड़ों से होकर पछुवा हवाओं के चलने की प्रबल संभावना है। जिससे दिन के साथ रात के तापमान भी गिरेगें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




