सड़क पर हाथापाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Apr 08, 2026 06:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
Gonda News - गोण्डा में रोडवेज बस अड्डे के पास बहराइच रोड़ पर पुलिस की मौजूदगी में एक हाथापाई का वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो में एक महिला भी झगड़ते हुए दिखाई दे रही है। नगर कोतवाल ने बताया कि यह मामला उनकी जानकारी में है और इसे देखवाया जा रहा है।

गोण्डा, संवाददाता। रोडवेज बस अड्डे के आगे बहराइच रोड़ पर पुलिस की मौजूदगी में हाथापाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस वीडियो में एक महिला भी झगड़ते हुए दिख रही है और पुलिस के कई जवान भी मौजूद हैं। ठीक एक बैंक के सामने सड़क पर यह हाथापाई क्यों हो रही है, यह कोई भी नहीं बता पा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। देखवाया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


