कूड़ा फेंकने के विवाद में दो पक्ष भिड़े
वजीरगंज के बुढ़ियाबारी पुरवा में जमीन में कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। विद्यावती पत्नी गनेश तिवारी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि गांव के कुछ लोगों ने शिवा तिवारी को गाली-गलौज करते हुए पीटा। थानाध्यक्ष ने कहा कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

वजीरगंज। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत बुढ़ियाबारी पुरवा बहादुरा निवासी विद्यावती पत्नी गनेश तिवारी ने थाने पर तहरीर दी है। इसके मुताबिक गुरुवार को सुबह जमीन में कूड़ा करकट फेंकने व उसे मना करने के विवाद को लेकर गांव के गनेश तिवारी, कुमकुम तिवारी पत्नी राम अवध तिवारी, सीमा पत्नी कन्हैया तिवारी ने मिलकर लड़के शिवा तिवारी को अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मुक्का थप्पड़ व डंडे से मारा-पीटा। साथ ही दोबारा मारने की धमकी भी दी है। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। वही दूसरी ओर से बुढियाबारी पुरवा बहादुरा निवासी विद्यावती पत्नी सुनील कुमार तिवारी ने थाने पर तहरीर दिया है कि गुरुवार को सुबह जमीन में कूड़ा करकट फेंकने व उसे मना करने के विवाद को लेकर गांव के सुनील कुमार तिवारी, शिवा तिवारी, विदावती पत्नी सुनील कुमार तिवारी, बीरु तिवारी, ने मिलकर वादिनी अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मुक्का थप्पड़ व डंडे से मारा-पीटा तथा दुबारा मारने की धमकी भी दी है।
थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि दोनों तरफ से तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


