बच्चों के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष
Gonda News - रुपईडीह के ग्राम आमाडीह कुट्टी में शुक्रवार को नमाज के बाद बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। लाठी, डंडे और ईंट-पत्थर चले, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है।

रुपईडीह। कौड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम आमाडीह कुट्टी में शुक्रवार देर शाम नमाज के बाद बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्ष में जमकर लाठी डंडे चले जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। दोनों पक्षों ने कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी है। कौड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तेलिया कोट व कोचवा के कुट्टी आमाडीह के निवासी आबिद अली व मोहम्मद यूनुस के बीच बच्चों के विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई।
जिसमें ईंट, पत्थर, लाठी व डंडा जमकर चला। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के आमाडीह में बच्चों के विवाद को लेकर नमाज के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट होने की सूचना मिली है। इस प्रकरण में इकबाल हुसैन निवासी गड़रियन पुरवा, जाहिद अली,व मोहम्मद शाकिर ऊर्फ सोनू निवासी कुट्टी के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


