पारिवारिक विवाद में भिड़े, क्रास केस दर्ज

हिन्दुस्तान, गोंडा
Follow us on Google News
share

वजीरगंज के ग्राम पंचायत नियामतपुर में पारिवारिक और जमीन विवाद के चलते सुनील पाण्डेय ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि पारसनाथ पाण्डेय और अन्य ने सुनील और उसके परिवार पर हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। दूसरी ओर, देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने भी तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

पारिवारिक विवाद में भिड़े, क्रास केस दर्ज

वजीरगंज, संवादादात। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत नियामतपुर निवासी सुनील पाण्डेय ने थाने पर तहरीर दी है। आरोप है कि शनिवार देर शाम को पारिवारिक व जमीन के विवाद को लेकर पारसनाथ पाण्डेय, छबिराजी पत्नी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने मिलकर उसे, मां गीता देवी व भाई प्रवेश पाण्डेय को अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मुक्का-थप्पड़, लाठी-डंडे से मारा-पीटा तथा जान से मारने की धमकी भी दी है। दूसरे पक्ष की ओर से नियामतपुर निवासी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने भी तहरीर दी है। इसके मुताबिक उन्होंने अपने खेत में सब्जी की फसल सुरक्षा के लिए खूंटा बल्ली मेढ़ के अन्दर लगाया था। शनिवार शाम गांव के सुनील कुमार पाण्डेय आये और खूँटा तोड़ने लगे।

उसने व पत्नी छबिराजी व लडका पारस नाथ पाण्डेय मना किया तो अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मुक्का थप्पड़ व डंडे से मारा-पीटा तथा जान से मारने की धमकी भी दी है। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि दोनों तरफ से तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।