Gonda News: पशु तस्कर को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस ने भेजा जेल

हिन्दुस्तान, गोंडा
Follow us on Google News
share

Gonda News: गोंडा जिले में परनाबगुलहा गांव में अशरफ अली को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसके पास चाकू और कुल्हाड़ी सहित कई सामान बरामद हुए। अशरफ ने तीन ग्रामीणों पर जानलेवा हमला किया, लेकिन अधिक संख्या के कारण उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा।

Gonda News: पशु तस्कर को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस ने भेजा जेल

Gonda News: मेहनौन (गोंडा), संवाददाता । गोंडा जिले में कोतवाली इटियाथोक के परनाबगुलहा गांव में गुरुवार रात पशु लेकर जा रहे अशरफ अली निवसी लोनावा दरगाह थाना खरगूपुर को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया।उसके पास चाकू कुल्हाड़ी चापर सहित कई सामान बरामद किया गया। आरोपी ने पकड़े जाने के दौरान तीन ग्रामीणो पर धारदार जानलेवा हमला किया लेकिन गांव वालों की अधिक संख्या होने से वह पकड़ा जा सका‌।

घटना का विवरण

गांव निवासी विनय मौर्या ने दी तहरीर में बताया कि रात में नौ बजे सड़क के पास शौच करने के लिए गया था। गन्ने के खेत में सांड की चिल्लाने की आवाज सुनी। दोबारा गांव जाकर कई लोगों को बुलाकर गन्ने के खेत में गया वहां पहुंचने पर एक पशु शीशम के पेड़ में बंधा हुआ मिला। पशु के पास मौजूद चार लोग इधर-उधर भागने लगे। ग्रामीणों ने सभी को दौड़ा लिया मौके से तीन लोग फरार हो गए जबकि अशरफ अली को पकड़ लिया गया।

पुलिस कार्रवाई

आरोपी ने लोगों पर जानलेवा हमला भी किया उसके पास से चापर कुल्हाड़ी, तराजू बांट बरामद हुआ है। प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने कहा कि एक नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला प्रतिबंधित पशु वध अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज आरोपी अशरफ अली को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अशरफ अली को किस गांव में पकड़ा गया?
अशरफ अली को परनाबगुलहा गांव में पकड़ा गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।