सत्यापन को उमड़ी आंगनबाड़ी अभ्यर्थियों की भीड़
Gonda News - गोण्डा में विकास भवन स्थित जिला कार्यक्रम कार्यालय में आंगनबाड़ी पद के लिए आवेदन करने वाली अभ्यर्थियों का सत्यापन प्रक्रिया शुरू हुई। 600 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी और अभ्यर्थियों के आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई।

। गोण्डा, संवाददाता। विकास भवन स्थित जिला कार्यक्रम कार्यालय में गुरुवार को आंगनबाड़ी पद के लिए आवेदन करने वाली अभ्यर्थियों का सत्यापन प्रक्रिया शुरू हुई। नवाबगंज, वजीरगंज और मनकापुर ब्लॉक से कुल 600 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया था। सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यालय परिसर में पहुंचने लगीं, जिससे परिसर में खासा उत्साह और हलचल देखने को मिली। सत्यापन के दौरान अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाणपत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। डीपीओ संजय कुमार ने बताया कि प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई थीं।
अभ्यर्थियों को अलग-अलग काउंटरों पर क्रमवार बुलाकर उनके अभिलेखों का मिलान किया गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कर्मचारियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई थी। सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। कई अभ्यर्थी दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंची थीं, जिनमें चयन को लेकर खासा उत्साह नजर आया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


