सघन जांच के बाद अभ्यर्थियों का प्रवेश, पहली पारी परीक्षा संपन्न

Mar 14, 2026 01:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
share

Gonda News - शनिवार को जनपद के 14 परीक्षा केंद्रों पर उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई तथा समकक्ष पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा की पहली पारी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

सघन जांच के बाद अभ्यर्थियों का प्रवेश, पहली पारी परीक्षा संपन्न

गोण्डा, संवाददाता। शनिवार को जनपद के 14 परीक्षा केंद्रों पर उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई तथा समकक्ष पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा की पहली पाली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। सुबह दस बजे से शुरू होने वाली परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों का केंद्रों पर सुबह आठ बजे से ही पहुंचना शुरू हो गया था। निर्धारित समय से पहले ही परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों की भीड़ दिखाई देने लगी। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सभी अभ्यर्थियों को कड़ी जांच प्रक्रिया से गुजरने के बाद ही केंद्रों में प्रवेश दिया गया। शहर के शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज, पीएमश्री जीजीआईसी, पीएमश्री जीआईसी समेत अन्य परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे।

केंद्रों के प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई और आवश्यक दस्तावेजों की जांच के बाद ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी गई। किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकने के लिए केंद्रों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा।प्रशासन की ओर से परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हर केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई थी। इसके अलावा पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए थे, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी न रहे।बताया गया कि प्रत्येक पाली में लगभग 4800 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी व्यवस्था की भी जांच की और अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।