गोण्डा-पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 19 हजार अभ्यर्थी

Mar 08, 2026 04:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
share

Gonda News - उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा गोण्डा में सब इंस्पेक्टर और समकक्ष पदों के लिए परीक्षा 14 और 15 मार्च को आयोजित की जाएगी। इसके लिए 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 19,000 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।

गोण्डा-पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 19 हजार अभ्यर्थी

गोण्डा, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ की ओर से आयोजित सब इंस्पेक्टर एवं समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च को जिले में आयोजित होगी। इसके लिए कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां दो दिन की चार पालियों में 19,000 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। डीआईओएस डॉ. राम चंद्र ने बताया कि परीक्षा को लेकर तैयारी की जा रही है। हर परीक्षा केंद्र को एक सेक्टर में विभाजित किया गया है।

उन्होंने बताया कि हर केंद्र पर सेक्टर के साथ एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई। इसके अलावा केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, परीक्षा सहायक, कक्ष निरीक्षकों की तैनाती कर दी गई है। परीक्षा केंद्रों का चयन जिला मुख्यालय से दस किमी के दायरे में किया गया है। इनमें जीआईसी, जीजीआईसी, एलबीएस मुख्य और विज्ञान परिसर, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, राजकीय पॉलीटेक्निक, मां पाटेश्वरी देवी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, भैया राघव राम पांडे स्मारक श्री गांधी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जिगर मेमोरियल इंटर कॉलेज, कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज, शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।दो पालियों में होगी परीक्षा: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। हर पाली में 4800 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए कलक्ट्रेट परिसर में स्ट्रांग रूम बनाया गया है, जहां डबल लॉक व्यवस्था में प्रश्नपत्र रखे जाएंगे। स्ट्रांग रूम पर 24 घंटे पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।