Hindi NewsUttar-pradesh NewsGonda NewsUttar Pradesh Government s Initiative to Empower Youth with Entrepreneurship Loans
सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में 5305 पंजीकरण

सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में 5305 पंजीकरण

संक्षेप: Gonda News - गोंडा। प्रदेश की बढ़ती जनसंख्या के बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए सक्रिय हैं। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 10 महीने में 5305 युवाओं ने आवेदन किया, जिनमें 1245 महिलाएं भी शामिल हैं। 1096 युवाओं को 411.90 लाख रुपए का लोन वितरित किया गया है।

Sun, 2 Nov 2025 06:20 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
share Share
Follow Us on

गोंडा। प्रदेश की बढ़ती आबादी के साथ शिक्षित युवाओं को रोजगार दिलाना सरकार किसी चुनौती से कम नहीं मान रही है। इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार आवश्यक कदम उठा रहे हैं। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने व स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित हैं। इनमें मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में युवा खासी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। मौजूदा वित्तीय वर्ष में 10 महीने के भीतर जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन उद्यमिता विकास केंद्र कार्यालय को 5285 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जबकि, शासन ने जिले को 2200 लाभार्थियों को देने का लक्ष्य रखा है। 10 महीने में 5305 युवाओं ने किया आवेदन : जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन उद्यमिता विकास अभियान योजना अंतर्गत जिले में 10 महीने के भीतर 5305 युवाओं ने आवेदन भेजा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसमें 1245 महिलाओं ने स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। साथ ही 4060 पुरुषों ने आवेदन किया है। योजना का लाभ देने के लिए जिले के 18 बैंकों की ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की करीब 250 शाखाओं को शामिल किया गया है। डीसी उद्योग बाबूराम ने बताया कि अब तक 5305 ने युवा लोन के लिए आवेदन कर चुके हैं। इसमें 3950 बैंकों को अग्रसारित किए जा चुके हैं। 1120 आवेदन बैंकों ने स्वीकृत किए जा चुके हैं। 1096 युवाओं को 411.90 लाख रुपए लोन वितरित किया जा चुका है। डीसी उद्योग बाबूराम ने बताया कि लगातार बैंक अधिकारियों के साथ योजना पर चर्चा की जाती है। ताकि योजना से संबंधी को कोई समस्या आने पर उसे तत्काल दुरूस्त किया जा सके। इसमें कोई पात्र आवेदक वंचित न होने पाए इसका विशेष ध्यान रखा जाता है। हालांकि, कुछ आवेदकों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बैंकों में बहुत लापरवाही बरती जा रही है। इससे आवेदकों को महीने तक फाइल लंबित रहती है। उद्यमी बनने में महिलाएं किसी से कम नही : अपना उद्यम स्थापित करने में महिलाएं भी पुरुषों से पीछे नहीं है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान योजना के तहत अभी तक 1200 महिलाओं ने पंजीकरण कराया है। लोगों का कहना है कि लोन लेकर उद्यमी बनने में बीते कुछ सालों महिलाएं किसी से कम नही है।