Gonda News: बभनान में 19 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला
हिन्दुस्तान, गोंडा
Gonda News: उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत 19 सितंबर को एएनडी पीजी कॉलेज बभनान में रोजगार मेला आयोजित होगा। विधायक प्रभात वर्मा चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर प्रदान करेंगे। 30 से अधिक निजी कंपनियां 1000 से अधिक पदों के लिए भर्ती करेंगी। अब हाईस्कूल से मास्टर डिग्री तक के 18 से 40 वर्ष के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

Gonda News: गोण्डा। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत एएनडी पीजी कॉलेज बभनान में 19 सितंबर को रोजगार मेले का आयोजन होगा। चयनित अभ्यर्थियों को विधायक प्रभात वर्मा ऑफर लेटर प्रदान करेंगे। जिला सेवायोजन अधिकारी प्रिया गौतम ने मेले में 30 से अधिक निजी कंपनियां शामिल होंगी। एक हजार से अधिक पदों पर भर्ती के अवसर मिलेंगे। 18 से 40 वर्ष आयु के हाईस्कूल, इंटर, आईटीआई, पॉलीटेक्निक, डिप्लोमा, स्नातक व परास्नातक अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। रोजगार मेला पूरी तरह निःशुल्क होगा।


