मंडलीय बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर
Gonda News - रुपईडीह में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ की बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष जुबेर अहमद ने कर्मचारियों की समस्याओं और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की। बैठक में जिलाध्यक्षों ने...

रुपईडीह, संवादाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के बैनर तले रविवार को मंडल स्तरीय एक बैठक पार्वती देवी इंटर कॉलेज आर्यनगर में संपन्न हुई। जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष जुबेर अहमद रहे। बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि/प्रदेश अध्यक्ष जुबेर अहमद ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं, पदोन्नति एवं संगठन को मजबूत करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने के लिए आह्वान किया।इसी प्रकार प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनय तिवारी, महामंत्री उमाशंकर सिंह, प्रदेश सचिव पंकज बाजपेई, जिलाध्यक्ष बलरामपुर के कामेश्वर ओझा, संतोष नाथ मिश्र ने भी लोगों को संबोधित कर संगठन को मजबूत करने के अनेक टिप्स दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उमेश प्रताप मिश्रा व संचालन लव कुश शुक्ला ने की। इसमें रामचंद्र तिवारी, अजीत तिवारी, अशोक कुमार, सुरेश तिवारी, काली प्रसाद मिश्रा, सूरज सोनी, राम जीयावन, विकास सैनी, सतीश पटेल, प्रदीप कुमार, विष्णु देव गुप्ता, सुनील कुमार गोस्वामी, सुनील श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।