बकरे के पेट में लिखा मोहम्मद साहब का नाम, बकरे की कीमत लाखों में
इटियाथोक के उस्मान ने 14 महीने पहले एक बकरे का बच्चा घर लाया था। अब वह बकरा कुर्बानी के लिए तैयार है और उसके पेट पर मोहम्मद साहब का नाम लिखा है। यह बकरा क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है, और लोग इसे खरीदने के लिए उत्सुक हैं, लेकिन उस्मान ने बेचना मना कर दिया।

मेहनौन। कस्बा इटियाथोक के रहने वाले उस्मान ने बताया वह करीब 14 महीने पहले एक बकरे के बच्चे को पालने के लिए घर लाए थे, धीरे-धीरे वह बच्चा बड़ा होने लगा और आज वह 14 महीने का कुर्बानी के लिए तैयार है। उन्होंने बताया बकरे के बाई तरफ पेट में साफ-साफ मोहम्मद साहब का नाम लिखा हुआ है जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। उस्मान ने बताया बकरे की खरीद के लिए इटियाथोक क्षेत्र के कई लोग देखकर गए और खरीदने के लिए बात भी की लेकिन उस्मान ने बकरे को बेचने से मना कर दिया। लोगों का कहना है ऐसे बकरे जिनके पेट में मोहम्मद साहब का नाम लिखा रहता है मुंबई, हैदराबाद जैसे बड़े शहर में लाखों की कीमत में बिकते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


