मामूली विवाद में दो महिलाओं को पीटा, केस दर्ज
Apr 07, 2026 11:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
Gonda News - खरगूपुर में मामूली कहासुनी के बाद दो महिलाओं, शालू और किरन, की लाठी डंडे से पिटाई की गई। शालू ने थाने में तहरीर देकर पूनम, रेनू और आकाश तिवारी के खिलाफ केस दर्ज कराया। इस हमले में दोनों महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

खरगूपुर। मामूली कहासुनी के बाद दो महिलाओं की लाठी डंडे से पिटाई कर दी गई। खनवापुर गांव की शालू पत्नी मनीष तिवारी ने थाने पर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि कहासुनी पर पूनम तिवारी, रेनू व आकाश तिवारी पुत्र रामशंकर ने लाठी डंडे और ईंट पत्थर से उसे और किरन पत्नी राम नरायन को मारा जिससे वे घायल हो गई। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


