ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोंडाछह विधायकों पर भरोसा , लल्ला भैया का टिकट कटा

छह विधायकों पर भरोसा , लल्ला भैया का टिकट कटा

भाजपा ने शुक्रवार दोपहर जिले के सभी सात सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया। पार्टी ने छह सीटों पर अपने मौजूदा विधायकों पर ही भरोसा...

छह विधायकों पर भरोसा , लल्ला भैया का टिकट कटा
हिन्दुस्तान टीम,गोंडाSat, 29 Jan 2022 03:00 AM
ऐप पर पढ़ें

विस चुनाव

भाजपा ने सभी विधानसभा के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की

करनैलगंज से प्रत्याशी बदला, परसपुर ब्लाक प्रमुख को टिकट दिया

गोण्डा। संवाददाता

भाजपा ने शुक्रवार दोपहर जिले के सभी सात सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया। पार्टी ने छह सीटों पर अपने मौजूदा विधायकों पर ही भरोसा जताया है। जबकि, करनैलगंज से मौजूदा विधायक अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया का टिकट काट दिया है। उनके स्थान पर परसपुर के ब्लाक प्रमुख अजय कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, मनकापुर से कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री चुनाव लड़ेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने उम्मीदवारों के नामों की पुष्टि की है।

भाजपा की बहुप्रतीक्षित प्रत्याशी की सूची जारी कर दी गई है। सूची आने के बाद सारे कयासों पर विराम लग गया है। भाजपा के उम्मीदवारों के फेरबदल के कयास लगाए जा रहे थे। पार्टी ने मनकापुर सुरक्षित से कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री पर एक बार फिर भरोसा जताया है। वहीं मेहनौन से विधायक विनय कुमार द्विवेदी, गौरा से विधायक प्रभात वर्मा, तरबगंज से विधायक प्रेम नरायन पांडेय, कटरा से विधायक बावन सिंह और गोण्डा सदर से विधायक प्रतीक भूषण सिंह को एक बार फिर रण में उतार दिया है। करनैलगंज से कई बार विधायक रहे अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भइया का टिकट काटकर परसपुर के ब्लाक प्रमुख अजय सिंह को मैदान में उतारा है।

रणनीति बनाने में जुटे कई दावेदार : सातों विधानसभा के उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो जाने के बाद टिकट पाने से वंचित रहे कई दावेदार नई रणनीति बनाने में जुट गए हैं। बताते हैं कि लगभग हर विधानसभा से एक से अधिक उम्मीदवार दावेदारी कर रहे थे। टिकट न मिलने से कई दूसरी राह पकडने की तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार कई दावेदार तो ऐसे हैं कि वह दूसरे दलों में जुगाड़ लगाने में जुट गए हैं तो कई निर्दलीय मैदान में उतरने के लिए बेताब दिख रहे हैं। टिकट न पाने वालों के समर्थकों का गुस्सा तो सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रहा है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें