Gonda News: बगैर परमिट काटे जा रहे हरे पेड़, शिकायत
हिन्दुस्तान, गोंडा
Gonda News: धानेपुर के खीर भारी गांव में कब्रिस्तान की भूमि पर तीन आम के पेड़ काटे गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ठेकेदार ने पेड़ काटकर हटा दिए। वन अधिकारियों ने जांच करने के लिए निर्देश जारी किए हैं। यदि कब्रिस्तान की भूमि पर पेड़ काटा गया है, तो यह गलत है और FIR दर्ज होगी।

Gonda News: धानेपुर। नगर पंचायत धानेपुर के राजस्व गांव खीर भारी में स्थित कब्रिस्तान की भूमि पर लगे आम का तीन पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है। बताया जाता है ठेकेदार पेड़ काटकर उठा ले गया है। रेंजर सुशांत शुक्ला ने बताया कि मातहत वन दरोगा अबरार को जांच करने के लिए निर्देशित किया गया है, वहीं वन दरोगा अबरार ने बताया कि वन रक्षक अशोक कुमार मिश्र को जांच पड़ताल करने के लिए कहा गया है। ईओ रागिनी वर्मा ने बताया कि प्रकरण जानकारी में नहीं है खीर भारी गांव नगर पंचायत का हिस्सा है अगर कब्रिस्तान की भूमि पर लगा पेड़ काटा गया है तो गलत है।
इस पर जांच कराकर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।


