
अवैध रूप से संचालित चार बसों का किया चालान
Gonda News - गोण्डा के करनैलगंज में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने अवैध बसों के खिलाफ अभियान चलाया। इस कार्रवाई में चार बसों के चालान किए गए। अचानक हुई इस कार्रवाई से बस संचालकों में हड़कंप मच गया। टीम ने बस स्टैंड के सामने से अवैध बसों को हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू किया।
गोण्डा, संवाददाता। करनैलगंज में गोण्डा-जरवल फोरलेन स्थित चौराहे पर शुक्रवार को परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने अवैध बसों के संचालन के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान दौरान अवैध रूप से चल रही चार बसों के चालान किया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से बस संचालकों में हड़कंप मच गया है। शुक्रवार को एआरटीओ आरसी भारतीय और यातायात सीओ विनय कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ करनैलगंज चौराहे अवैध रूप से संचालित की जा रही बसों पर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान चार बसों के चालान किए गए। बताया जाता है करनैलगंज में बस स्टैंड पर लगने वाले जाम से आम जनता को राहत दिलाने के लिए भी टीम ने बसों को हटवाया।
आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए बसों को सड़कों पर नहीं लगने दिया गया। अभियान के तहत, बस स्टैंड के सामने सड़क पर वाहन खड़े कर सवारियां भरने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाली चार रोडवेज बसों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




