Gonda News: पंचायती राज कर्मियों का प्रशिक्षण आयोजित

हिन्दुस्तान, गोंडा
Follow us on Google News
share

Gonda News: करनैलगंज में पंचायती राज विभाग द्वारा सचिवों और पंचायत सहायकों के लिए पंचायत विकास योजना का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 64 पंचायत सहायकों में से 40 ने भाग लिया। प्रशिक्षकों ने नौ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करके कार्ययोजनाओं के विकास की प्रक्रिया सिखाई। कार्यक्रम का उद्देश्य गांवों का समग्र विकास सुनिश्चित करना है।

Gonda News: पंचायती राज कर्मियों का प्रशिक्षण आयोजित

Gonda News: ​करनैलगंज, संवाददाता। पंचायती राज विभाग की तरफ से सचिव व पंचायत सहायकों को पंचायत विकास योजना के निर्माण तैयारी का प्रशिक्षण ब्लॉक सभागार में दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्र के कुल 64 पंचायत सहायकों में से 40 पंचायत सहायक उपस्थित रहे। ​प्रशिक्षण का शुभारंभ सहायक विकास अधिकारी पंचायत राजेश वर्मा ने सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने उपस्थित पंचायत कर्मियों को योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। प्रशिक्षक हरिकीरत सिंह, शालिनी शुक्ला, सरिता श्रीवास्तव, मीरा देवी और पिंकी तिवारी ने संयुक्त रूप से पंचायत सहायकों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान मुख्य रूप से नौ विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई और इनके आधार पर कार्ययोजना तैयार करने के तौर-तरीके सिखाए गए।

​गरीबी मुक्त और उन्नत आजीविका पंचायत,​स्वस्थ पंचायत,​बाल हितैषी पंचायत,​जल पर्याप्त पंचायत,​स्वच्छ और हरा-भरा पंचायत,​आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाली पंचायत, सामाजिक रूप से न्यायपूर्ण और सुरक्षित पंचायत,​सुशासन वाली पंचायत,​महिला हितैषी पंचायत के बारे में बताया गया। ​प्रशिक्षण के अंत में सभी पंचायत सहायकों को अपने-अपने ग्राम पंचायतों में जाकर इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए विकास योजना का खाका तैयार करने के निर्देश दिए गए, ताकि गांवों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsGonda NewsGonda News: पंचायती राज कर्मियों का प्रशिक्षण आयोजित