
ट्रेनों की लेट लतीफी से यात्री परेशान
Gonda News - गोंडा जंक्शन पर कई ट्रेनों में घंटों की देरी हुई, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अमृतसर गोरखपुर जनसाधारण एक्सप्रेस 6 घंटे 18 मिनट लेट रही, जबकि अन्य ट्रेनों में भी 2 से 5 घंटे तक की...
गोंडा, संवाददाता। स्थानीय जंक्शन से गुजरने वाली कई ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों विलंब से पहुंची। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। यात्री बार-बार पूछताछ कार्यालय जाकर ट्रेन का पोजीशन लेते रहते। गोंडा स्टेशन से होकर जाने वाली 22424 अमृतसर गोरखपुर जनसाधारण एक्सप्रेस 6 घंटा 18 मिनट विलंब से स्टेशन पर पहुंची । वहीं 22423 एक्सप्रेस अपने निश्चित समय से 4 घंटा लेट स्टेशन आई। यही नहीं 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस 5 घंटा 49 मिनट, 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस अपने निश्चित समय से 3 घंटा 22 मिनट, 20104 एलटीटी एक्सप्रेस 2 घंटा, 19038 अवध एक्सप्रेस 3 घंटा विलंब से स्टेशन पर पहुंची।

इन ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों को विलंबन के चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मंडल वाणिज्य निरीक्षक वीके शुक्ला ने बताया कि गाड़ियां बाहर से लेट होकर आ रही है। यहां ट्रेनों को समय से चलाया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


