ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
Gonda News - उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में मंगलवार रात एक युवक की ट्रेन से कुचलकर मृत्यु हो गई। घटना गुदगुदियापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई। 30 वर्षीय शिव बाबू पांडेय मानसिक रूप से कमजोर थे और उनकी शादी नहीं हुई थी। परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

रुपईडीह (गोंडा) संवाददाता। उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के गुदगुदियापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मृत्यु हो गई। मौके पर जूते लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी। जीआरपी के मेमो पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कौड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिछुड़ी के निवासी राम मूर्ति पांडेय का 30 वर्षीय पुत्र शिव बाबू पांडेय बीते रात गोंडा बहराइच रेल मार्ग के रेलवे स्टेशन बनगाई के रेलवे क्रॉसिंग गुदगुदियापुर के गेट संख्या 11 सी के पास बहराइच से गोंडा की तरफ जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया।
जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। ग्राम प्रधान अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि युवक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण उसकी शादी नहीं हुई थी। छोटे भाई शिव शंकर पांडे, रामबाबू पांडे,व प्रेम बाबू पांडे की शादी हो चुकी है। युवक के मृत्यु की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया और परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के बिछुड़ी गांव का एक युवक ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


