आर्थिक तंगी से परेशान युवक फंदे पर लटका, मौत

Feb 28, 2026 11:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
share Share
Follow Us on

Gonda News - मनकापुर के करौदी गांव में एक 19 वर्षीय युवक, रंजीत ने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के अनुसार, वह आर्थिक दबाव और मानसिक तनाव से गुजर रहा था। इस घटना से गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

आर्थिक तंगी से परेशान युवक फंदे पर लटका, मौत

मनकापुर, संवाददाता। क्षेत्र के करौदी गांव में शनिवार तड़के युवक ने खेत में रखे छप्पर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कुछ समय पहले बहन की शादी के कारण वह आर्थिक दबाव में था। परिजनों के अनुसार हाल के दिनों में वह मानसिक रूप से भी परेशान चल रहा था। वहीं दबी जुबान कुछ लोगों ने कहा कि कर्ज से परेशान था। करौदी गांव निवासी 19 वर्षीय रंजीत पुत्र स्वर्गीय मिश्रीलाल शनिवार सुबह करीब पांच बजे अपने खेत में फांसी के फंदे से लटका मिला।

खेत की ओर गए ग्रामीणों ने जब युवक का शव लटकता देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने शव को फंदे से उतारकर चारपाई पर रखा और परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि रंजीत शुक्रवार रात रोज की तरह भोजन करने के बाद खेत की रखवाली के लिए गया था। वह अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा था और परिवार की जिम्मेदारी उसके कंधों पर थी। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है और परिजन रो-रोकर बेहाल है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया मृतक के भाई की ओर से फौती सूचना दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।