पेट्रोल खत्म होने पर पैदल चल रहे युवक को वाहन ने रौंदा,मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
Follow us on Google News
share

गोंडा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वीरेंद्र यादव अपने छोटे भाई के साथ बाइक पर लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। परिवार में मातम का माहौल है।

पेट्रोल खत्म होने पर पैदल चल रहे युवक को वाहन ने रौंदा,मौत

नवाबगंज (गोंडा),संवाददाता।उत्तर प्रदेश के गोंडा-अयोध्या हाईवे पर बुधवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। शोभापुर गांव के निकट कोल्ड स्टोर तिराहे पर तेज रफ्तार चौपहिया वाहन की चपेट में आए युवक की घटनास्थल पर ही सांसें थम गईं, जबकि उसके साथ मौजूद छोटा भाई सुरक्षित बच गया। हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही युवक के घर में कोहराम मच गया। बुधवार की रात करीब बारह बजे लौव्वा वीरपुर गांव निवासी वीरेंद्र यादव (30) पुत्र विजय बहादुर यादव अपने छोटे भाई इंद्रजीत के साथ अयोध्या से बाइक पर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे कस्बे के कोल्ड स्टोर तिराहे के पास पहुंचे, बाइक का पेट्रोल अचानक खत्म हो गया। कोई विकल्प न देख दोनों भाई बाइक को धकेलते हुए पैदल ही पास के पेट्रोल पंप की ओर बढ़ने लगे।

दुर्घटना का विवरण

तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने वीरेंद्र को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे मौके पर ही गिर पड़े और उनकी तत्काल मृत्यु हो गई। छोटा भाई इंद्रजीत बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद वाहन चालक रुकने की बजाय गाड़ी दौड़ाकर अंधेरे में गायब हो गया।

पुलिस कार्रवाई

सूचना मिलते ही एसओ अभय सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। फरार वाहन की पहचान और चालक की तलाश के लिए जांच शुरू कर दी गई है। हादसे की खबर लौव्वा वीरपुर गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घर में मातम का माहौल है और परिजन सदमे में हैं। पड़ोसी और ग्रामीण भी शोक संतप्त परिवार के पास जमा हो गए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हादसा कब और कहाँ हुआ?
हादसा बुधवार की रात गोंडा-अयोध्या हाईवे पर हुआ।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।