सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक ने भी इलाज के दौरान तोड़ा दम

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
Follow us on Google News
share

गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। भैरव दत्त तिवारी का इलाज के दौरान लखनऊ में निधन हो गया। दोनों युवक अपनी बुआ के घर जा रहे थे, तभी एक लोडिंग वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। उनके परिवार में मातम छा गया है।

सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक ने भी इलाज के दौरान तोड़ा दम

परसपुर (गोंडा) , संवाददाता। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र में बीते मंगलवार को पीडी बंधें के पास हुए सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक भैरव दत्त ने भी इलाज के दौरान शुक्रवार को लखनऊ केजीएमयू में दम तोड़ दिया। दोनों मृतक परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दुरौनी- लक्षन पुरवा के निवासी हैं। लखनऊ में पोस्टमार्टम के बाद भैरवदत्त तिवारी (24) का शव गांव लाया गया। जहां शनिवार को क्षेत्र के डेलुआ घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया। घर पर मृतक की पत्नी के संग दो बच्चे- पांच वर्षीय मासूम बेटे व सात वर्षीय बेटी का रो रोकर हाल बेहाल है।

परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दुरौनी लक्षन पुरवा के शिवप्रसाद तिवारी ने बताया कि बाईक से उनका चचेरा भतीजा शैलेश तिवारी (24) और भैरवदत्त तिवारी (24) दोनों पकड़ी के महनोना भैरमपुर में अपनी बुआ के यहां न्यौता करने गए थे। मंगलवार को वहां से वापस आ रहे थे। तभी लोडिंग वाहन की टक्कर से घटना स्थल पर पहले शैलेश तिवारी की दर्दनाक मौत हो गई थी। वहीं गंभीर रूप से घायल हुए भैरव दत तिवारी को जिला मेडिकल कालेज से रेफर के बाद लखनऊ मेडिकल कॉलेज ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार की रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।