सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा

हिन्दुस्तान, गोंडा
Follow us on Google News
share

गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक, कृष्ण कुमार यादव, इलाज के दौरान मर गया। यह हादसा गुरुवार को हुआ जब वह मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था। घायल युवक को पहले अयोध्या के अस्पताल और फिर लखनऊ रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा

टिकरी (गोंडा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के हरिवंशपुर-चौबेपुर मार्ग पर गुरुवार को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। चौबेपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार यादव पुत्र रामनिहाल यादव गुरुवार को अपने घर में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम के दौरान दोस्तों को बाजार छोड़कर बुलेट बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान हरिवंशपुर गांव के पास अचानक बाइक से नियंत्रण खो बैठे और सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल युवक को इलाज के लिए अयोध्या के श्रीराम अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर कर दियाथा।

परिजन युवक को लेकर लखनऊ पहुंचे, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है। इस संबंध में नवाबगंज थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि मामला इत्तफाकिया दुर्घटना का है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।