ट्रक की चपेट में आने से दिहाड़ी मजदूर की दर्दनाक मौत, चालक फरार

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
share

Gonda News - बाराबंकी जिले के कोठी कस्बे में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर आनंद की जान चली गई। तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। आनंद मेहनत करके घर लौट रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सूचित किया। मामले की जांच जारी है।

ट्रक की चपेट में आने से दिहाड़ी मजदूर की दर्दनाक मौत, चालक फरार

कोठी (बाराबंकी), संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के बाराबंकी जिले के कोठी कस्बे में शनिवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवा दिहाड़ी मजदूर की जान चली गई। बाजार गेट के सामने पैदल चल रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक चेसिस के चालक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान आनंद (25 वर्ष), पुत्र राममनोहर, निवासी रहीमपुर, मजरे सेमरावां, थाना कोठी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आनंद दिनभर कड़ी मेहनत कर मजदूरी से घर लौट रहा था। कोठी चौराहे पर वह पैदल ही सामान लेने जा रहा था, तभी तेज गति से आ रहे ट्रक चेसिस ने उसे रौंद दिया।घटना

की सूचना मिलते ही मसौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों को सूचित किया गया, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की। एसएसआई शिव सागर तिवारी ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।