Hindi NewsUttar-pradesh NewsGonda NewsTragic Road Accident Claims Life of 60-Year-Old Man in Karnailganj
बाजार गए अधेड़ की सड़क हादसे में मौत, मचा कोहराम
Gonda News - करनैलगंज (गोंडा) में एक अधेड़ व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना मौर्य नगर चौराहे पर हुई, जब तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने 60 वर्षीय रहमत अली को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर ही उनकी मौत हो...
Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडाThu, 21 Aug 2025 02:30 PM

करनैलगंज (गोंडा), संवाददाता। गुरुवार सुबह घर से बाजार सब्जी खरीदने बाजार गए अधेड़ की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसकी सूचना पर घर में कोहराम मच गया। सड़क दुर्घटना कस्बे के मौर्य नगर चौराहे पर उस वक्त हुई जब तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे सकरौरा पूर्वी के रहमत अली 60 वर्ष पुत्र ईदू को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक हादसा इतना भयानक था कि बुजुर्ग ठोकर के बाद कुछ दूर जाकर गिरा। देखते ही देखते रहमत अली ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




